चंदौली, मई 8 -- बबुरी। बबुरी थाना क्षेत्र में बीते 26 फरवरी को सड़क पार कर रहे रामप्रताप सिंह को एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया था। घटना में इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में उनकी मौत हो गई थी। तब परिजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया गया था। बबुरी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर चालक का नाम आनन्द यादव निवासी बगया हिन्दवारी थाना अलीनगर का नाम प्रकाश में आया था। जांच में पुष्टि होने पर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- बाइक के टक्कर से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...