शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- पुवायां, संवाददाता। मोहम्मदी रोड पर सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा शुक्रवार को हुआ, जब गढ़ी मोहल्ला निवासी अमितेश यादव उर्फ छोटेलाल पुत्र श्रीकृष्ण सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह अक्सर क्षेत्र में घूमता रहता था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.