बदायूं, अप्रैल 18 -- सड़क पार कर रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के गोंधा गांव के पास हुआ। गांव के रहने वाले पिंकू 30 वर्ष पुत्र सत्यराम अपने ट्रैक्टर पर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बदायूं के जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने पिंकू को मृत घोषित कर दिया।पिंकू यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत दो भाइयों में बड़े थे और खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। पिता सत्यराम ने बताया कि अब ...