सड़क पार कर रहे युवक को ईको कार ने रौंदा, गंभीर घायल
आगरा, मई 26 -- ढोलना थाना क्षेत्र में वाहिदपुर गांव के समीप सड़क पार करते समय एक युवक को ईको गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढोलना थाना पर बैरियर लगाकर पुलिस ने गाड़ी पकड़ ली है और तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें कि मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे वाहिदपुर पर गंगीरी की ओर से आ रही ईको कार के चालक ने सड़क पार कर रहे योगेश पुत्र रमेश निवासी नगला दौरा थाना गंगीरी अलीगढ़ को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी का पीछा कर ढोलना थाना पर बैरियर लगाकर पकड़ लिया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने बताया कि एसआई विमल कुमार को जिला अस्पताल भेजा है। गाडी पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.