मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुंगौली स्थित एनएच पर सोमवार को बेकाबू बस ने सड़क पार कर रही बाइक को रौंदा दिया। हादसे में मुंगौली निवासी मो. लतीफ के पुत्र मो. हैदर (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मो. महमूद गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी मची रही। बस चालक, कंडक्टर और खलासी बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। इससे थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। जाम की सूचना पर पहुंचे सरैया थानेदार सुभाष मुखिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम हटवाया। वहीं, बस में सवार यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.