फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क पार कर रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। गांव तिलयानी निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र जयपाल बुधवार रात वह सिरसागंज से अपने घर वापस लौट रहा था। एलआर कोल्ड स्टोरेज के समीप सड़क पार करते समय फिरोजाबाद की ओर से जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। यह भी पढ़ें- ​सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज ले गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सरकारी ट्रामा सेंटर के लिए...