हाथरस, जनवरी 22 -- कोतवाली सासनी के गांव बरसै में बुधवार की रात को सड़क पार करते समय एक किसान को अज्ञात वाहन ने तब टक्कर मार दी। जब किसान सड़क को पार कर रहा था। घायल किसान को आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को सासनी के गांव बरसै में एक दावत का आयोजन किया जा रहा था। गांव के ही 40 वर्षीय हरवीर पुत्र ओमप्रकाश रात में दावत खाने के लिए जा रहा था। तभी सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से किसान घायल हो गया,आनन फानन ग्रामीण घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत हो जाने की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को देखने के बाद परि...