सड़क पार कर रहे ई-रिक्शा को बचाने में टूरिस्ट गाड़ी बेकाबू, ट्रैक्टर से भिड़ी; चालक समेत तीन घायल
सुल्तानपुर, मई 28 -- सुलतानपुर, संवाददाता।लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा बाईपास पर बृहस्पतिवार को सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बनारस से अयोध्या जा रही टूरिस्ट फोर्स गाड़ी ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। टूरिस्ट गाड़ी ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से चंदा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लंभुआ से बेदूपारा बाईपास पर चढ़ रहा ई-रिक्शा अचानक टूरिस्ट गाड़ी के सामने आ गया। चालक ने ई-रिक्शा बचाने के लिए स्टेयरिंग घुमाया, लेकिन गाड़ी बेकाबू हो गई। पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ पहुंची और ट्रैक्टर से टकरा गई。
ई-रिक्शा चालक और सवार ई-रिक्शा चालक श्रीकांत शर्मा, उम्र 48 वर्ष, निवासी मुजाही बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.