मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मोतीपुर। पुराने बाजार गांव स्थित एनएच 27 पर गुरुवार शाम वाहन की ठोकर से अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह सड़क पार कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पनसलवा निवासी मोतीलाल भगत को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...