इटावा औरैया, मार्च 28 -- अमथरी निवासी रामेश्वर दयाल की 70 वर्षीय पत्नी लीलावती शुक्रवार शाम अपने मकान से निकलकर सड़क पार कर रही थीं। उसी समय अज्ञात वाहन ने लीलावती को टक्कर मार दी। जिससे लीलावती की मौत हो गई। ग्रामीणों को जब तक जानकारी हुई तब तक वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...