संभल, अगस्त 1 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला व बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने जनपद बदायूं थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के आसफपुर स्थित सीएचसी भिजवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। छात्र की मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मई निवासी साहिल(17) पुत्र डॉ इमरान जनपद बदायूं थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव औरछी के बदायूं रोड स्थित सीबीएसई बोर्ड के स्कूल में 12वीं का छात्र था। शुक्रवार की दोपहर छुट्टी के बाद बाइक से लौटते समय जैसे ही वह चौराहे पर पहुंचा तो सड़क पार कर रही गांव कनुआखेड़ा निवासी पार्वती देवी(70) से बाइक टकरा गई। जिस...