जौनपुर, अप्रैल 14 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार को देर रात में बाजार से घर लौट रहा युवक सड़क पार करते समय सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया है। उसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से परिजन डिस्चार्ज करवाकर एक निजी अस्पताल में ले गए। छाछो गांव निवासी 32 वर्षीय अनुज शुक्ला पुत्र विनोद कुमार रविवार को अपनी बुआ के घर गए थे। वहां से लौटते समय उन्हें विलंब हो गया। वे मछलीशहर नगर में कुछ काम निपटाकर देर रात घर लौट रहे थे कि मरी माई मंदिर के पास सड़क पार करते समय बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गए। यह भी पढ़ें- बाइक सवार युवक जख्मी गश्त में निकले पुलिस के जवानों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया और घर पर सूचना दी। उनको सिर में चोट आई है। उन्हें बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.