बेगुसराय, अप्रैल 30 -- एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट चांदनी चौक के समीप गुरुवार की सुबह मालवाहक पिकअप की चपेट में आने से एक किशोर जख्मी हो गया । इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। मृतक 16 वर्षीय कन्हैया कुमार था। वह बीहट नगर परिषद के वार्ड -29 इब्राहिमपुर मुंशी टोल निवासी बलराम पासवान का पुत्र था । मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्ट मार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि वह बीहट बाजार जाने के लिए बीहट चांदनी चौक के निकट एनएच_ 31 को पार कर रहा था। तभी हाथीदह से जीरोमाइल की ओर जा रहे तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से ज़ख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत,कोहरामघटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई एफसीआई थाना पुलिस उसे ले...