हाजीपुर, जनवरी 3 -- तीन पर लीड के साथ.. हाजीपुर,नगर संवाददाता। पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर स्थित बहुआरा के पास बीते 23 दिसंबर को सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ बुरी तरीके से घायल हो गया था। घायल अधेड़ की इलाज के दौरान समस्तीपुर में शनिवार को मौत हो गई। मृतक पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी मोहम्मद हसन के पुत्र मोहम्मद सलीम बताया गया। वहीं मौत की सूचना पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दो लड़का एवं दो लड़की है। इस संबंध में मृतक के पुत्र ने सदर अस्पताल में बताया की की 23 दिसंबर को बहुआरा के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल अपने अबु को इलाज के लिए समस्तीपुर के अस्पताल में भर्ती ...