एटा, जुलाई 31 -- शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या भारती ब्रज प्रदेश से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। लोकार्पण विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर, प्रदेश संगठन मंत्री हरिशंकर, स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति, विद्यालय प्रबंधन समिति पदाधिकारीगण की उपस्थिति में पट्टिका अनावरण कर किया गया। क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ने कहा कि महर्षि अरविंद ने कहा था भारत अखंड रहना चाहिए। इसके लिए उत्तम शिक्षा प्रणाली का होना आवश्यक है। डॉ. एपीजे कलाम जब राष्ट्रपति बने तब वह जूनियर स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करके उन्हें विकसित भारत का निर्माण करने के लिए प्रयासरत रहने को प्रेरित करते थे।

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी-खिलाडी हुए सम्मानित कक्षा 10 एवं 12 बोर्ड परीक्षा...