फिरोजाबाद, मई 29 -- नारखी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क पार करते समय पैदल जा रहे चाट विक्रेता को मोपेड सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे ट्रामा सेंटर लेकर आई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। गांव कछपुरा कोटला निवासी 27 वर्षीय सोनू कुशवाहा पुत्र हेत सिंह हाथवंत अड्डे पर चाट-पड़ाके का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह गुरुवार देर रात कोटला से पैदल अपने घर कछपुरा जा रहा था। कोटला पुलिया के पास सड़क पार करते समय मोपेड सवार ने उसमें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- क्रासर-- - नारखी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुआ हादसा कोटला से पैदल जाते समय मोपेड सवार ने मारी टक्कर सड़क पार करते समय मोपेड की टक्कर से चाट विक्रेता की...