सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से मासूम की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
हरदोई, जून 2 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के सिंघुवामऊ तिराहा पर मंगलवार को सड़क हादसे में छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब 40 मिनट तक लोग जाम लगाए रहे। सिंघुवामऊ तिराहा निवासी छह वर्षीय अरुण की बेटी अर्चना पास में चल रहे भंडारे में प्रसाद लेने गई थी। प्रसाद लेने के बाद वह सड़क पार कर घर लौट रही थी। इसी दौरान हरदोई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा और क्षेत्राधिकारी सदर अंकित मिश्रा ने लोगों को समझाकर शांत कराया। दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.