सड़क पार करते युवक को टक्कर मारी
फरीदाबाद, अगस्त 21 -- पलवल ,अजित कुमार। मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव तुमसरा में ससुराल आए राजस्थान निवासी युवक को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के करौली जिले के धंधावली निवासी रमेश ने बताया कि उसका छोटा भाई गोपाललाल 15 अगस्त को पत्नी इंद्रा के साथ गांव तुमसरा स्थित अपनी ससुराल आया था। रात करीब 11 बजे दोनों बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान होडल की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने गोपाललाल को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गोपाललाल को गंभीर चोटें आईं। पहले उसे नागरिक अस्पताल पलवल ले जाया गया, जहां स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.