फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- टूंडला के हाई-वे पर गांव उसायनी के निकट एक बुलेट बाइक सवार ने सड़क पार करती हुई महिला में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव उसायनी निवासी 45 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी महेश चंद गांव सोमवार के अपराह्न 4 बजे उसायनी के निकट रोड पार कर रहीं थी। इसी दौरान एक बुलेट सवार तेज गति से आया और सड़क पार कर रही गुड्डी देवी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर हादसे में गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...