जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- पुलिस अब सड़क पर ही संदिग्धों के फिंगरप्रिंट का सत्यापन कर सकेगी। इसके लिए अभिज्ञान ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐप को फिंगरप्रिंट स्कैनर से जोड़कर संदिग्ध व्यक्ति के अंगूठे का निशान लिया जाएगा। इसके बाद नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (नफीस) के राष्ट्रीय डेटाबेस से उसका मिलान किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया में करीब 35 सेकेंड लगेंगे। इससे पुलिस को मौके पर ही पता चल सकेगा कि संबंधित व्यक्ति का फिंगरप्रिंट किसी आपराधिक रिकॉर्ड से मेल खाता है या नहीं। नई व्यवस्था के तहत संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लेना और उनका नफीस डेटाबेस से सत्यापन करना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए सभी थानों में तैनात फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को दोबारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों को ऐप के इस्तेमाल, फिंगरप्रिंट लेने और उनके सत्यापन की प...