रुडकी, मार्च 5 -- झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग कस्बे से कुछ ही आगे रेलवे लाइन के पास कुछ युवक आपस में गाली-गलौच व मारपीट कर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी सात युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि झबरेड़ा मंगलौर मार्ग रेलवे लाइन अंडरपास पास के समीप उत्तर-प्रदेश के थाना देवबंद ग्राम जाटोल निवासी अंकुश, सागर, अंश कुमार, अर्जुन, लोकुश, अक्षय व रवि कुमार अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर आपस में गाली-गलौज मारपीट कर हुड़दंग मचा कर माहौल खराब कर रहे थे। काफी समझाने पर भी जब वो नहीं माने तो सभी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...