श्रावस्ती, फरवरी 26 -- श्रावस्ती, संवाददाता। विकास खंड जमुनहा क्षेत्र के जमुनहा बाजार स्थित होलिका दहन स्थल के पास इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र भेजा है। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय को भेजे पत्र में ग्रामीणों का आरोप है कि होलिका दहन स्थल के निकट सड़क पर ही हैंडपंप स्थापित कराया जा रहा है। सड़क किनारे हैंडपंप लगाने से समस्या होगी। साथ ही भविष्य में क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी। लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान केवल खानापूर्ति के उद्देश्य से हैंडपंप लगवा रहे हैं। जबकि इसे किसी सार्वजनिक व सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाना चाहिए था। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने डीएम से ...