मोतिहारी, जनवरी 27 -- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मोतिहारी शहर में इन दिनों अवैध रूप से लगने वाले सड़क किनारे सब्जी बाजार आमजन के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। थोक मंडी से लेकर खुदरा व्यापारी तक खुलेआम सड़कों पर ही सब्जियों की लदाई-उतराई करते हैं, इससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविंद्र प्रसाद गुप्ता, मानवेंद्र कुमार, योगी रावत, नथू मियां, ब्रह्मदेव पासवान व जवाहर पटेल ने कहा कि शहर के जानपुल चौक, स्टेशन चौक, बलुआ चौक, मधुबनी घाट रोड और छतौनी चौक जैसे प्रमुख और व्यस्त इलाकों में रोजाना शाम होते ही सड़क पर सब्जी बाजार सज जाता है। दुकानदार सड़क के दोनों किनारों पर ठेले और तख्ते लगाकर सब्जियां बेचने लगते हैं, वहीं थोक व्यापारी वाहनों से सड़क पर ही माल उतारते हैं। नतीजा यह कि वाहनों के लिए जगह ही नहीं बचती और सड़कें संकरी गल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.