मैनपुरी, फरवरी 27 -- मैनपुरी। प्रसव के बाद महिला की मौत होने पर निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल के सामने जाम लगाया गया। कोतवाली के उपनिरीक्षक की तहरीर पर जाम लगाने वाले 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस जाम लगाने वालों की तलाश कर रही है। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने तहरीर देकर जानकारी दी कि 24 फरवरी को राधानगर निवासी कल्पना पत्नी प्रदीप कुमार को प्रसव के लिए कचहरी रोड स्थित जीवनधारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 25 फरवरी को आगरा में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर मैनपुरी के जीवनधारा अस्पताल के सामने पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे एंबुलेंस फंस गई तथा अन्य लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.