सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों को हिदायत
रामगढ़, मई 21 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा ओपी प्रभारी ने गुरुवार को मेन रोड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात प्रभावित करने वालों को सख्त हिदायत दी। कहा कि मेन रोड में जहां-तहां वाहनों के खड़ा होने से यातयात व्यवस्था प्रभावित होती है, जिसका दंश राहगीरों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मसले पर पुलिस गंभीर है और बहुत जल्द ऐसे वाहनों का चालान काटने की व्यवस्था शुरू होगी। उन्होंने लोगों को चालान से बचने की सलाह देते हुए दो और चार पहिया वाहन सड़क या फुटपाथ पर खड़ा नहीं करने की अपील की। वहीं फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को भी सामान समेटने की हिदायत देते हुए कहा कि फुटपाथ लोगों के चलने के लिए बनी है। उनके कारण आम राहगीरों को परेशानी होती है। यदि उन्होंने अपनी दुकान नहीं हटाई तो बाध्य होगर पुलिस को उनके खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.