गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। डीएलएफ फेज-दो इलाके में सार्वजनिक स्थान पर वाहन खड़ा करने के आरोप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस मंगलवार को गश्त कर रही थी,इस दौरान बीच सड़क पर वाहन खड़ा हुआ था। उस कारण सड़क पर जाम लगा हुआ था। चालक से वाहन खड़ा करने का कारण पूछा गया,तो उसने संतुष्ट जवाब नहीं दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए वाहन चालक को विकास कुमार निवासी गांव खण्डेया जिला चित्रकूट (उतर-प्रदेश) को काबू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...