बस्ती, फरवरी 23 -- विक्रमजोत (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर रविवार की शाम छावनी थाना क्षेत्र स्थित जमौलिया पेट्रोल पंप के समीप गोरखपुर के अपर नगर आयुक्त की कार सड़क पर लड़ रहे सांड़ों से टकरा गई। इस दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक सांड़ की मौत हो गई। अपर नगर आयुक्त और उनकी कार का चालक बाल-बाल बच गए। छावनी थाना क्षेत्र स्थित जमौलिया पेट्रोल पंप के सामने रविवार की शाम तकरीबन 5:30 बजे दो छुट्टा सांड़ आपस में लड़ रहे थे। गोरखपुर के अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार सिंह अपनी लग्जरी कार से लखनऊ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार जमौलिया पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, दोनों सांड़ लड़ते हुए कार के सामने आ गए। दोनों सांड़ उनकी कार से टकरा गए। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि अपर नगर आयुक्त आयुक्त अतुल कुमार और ग...