सड़क पर लटक रहे सीसीटीवी केबल तार से दुर्घटना की आशंका
कटिहार, मई 23 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या सात स्थित जामा मस्जिद के समीप लगाए गए सीसीटीवी का इंटरनेट कनेक्टिविटी केबल पिछले कई दिनों से सड़क पर झूल रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों आई आंधी-बारिश के कारण पोल पर सुरक्षित रूप से बंधा अतिरिक्त केबल खुलकर सड़क पर झुल गया और अब यह सब्जी मंडी मुख्य मार्ग पर नीचे लटक रहा है। चार दिनों से स्थिति जस की तस बनी हुई है, लेकिन अब तक मरम्मत या सुधार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सब्जी मंडी क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर वाहनों और पैदल राहगीरों की आवाजाही रहती है। दिन के समय लोग सावधानी से आवागमन कर रहे हैं, जबकि रात में अंधेरे के कारण लटका हुआ केबल हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय दुकानदार मनोज शर्मा और मुन्ना ने बताया कि यदि समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.