लखीसराय, दिसम्बर 23 -- लखीसराय। हलसी थानाक्षेत्र के कृषि फार्म मोड़ के पास रोड पर मिट्टी गिरा रहने के कारण एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार सुबेलाल चौहान पिता द्वारिका चौहान आगत गांव निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि सुबेलाल हलसी से अपने गांव आगत जा रहे थे तभी सड़क पर मिट्टी रहने के कारण यह दुर्घटना घटी। बाद में जेसीबी की मदद से उक्त मिट्टी को सड़क से हटाया गया ताकि कोई और दुर्घटना का शिकार न हो सके। इधर देर शाम तक घायल सदर अस्पताल पहुंच पहुंच सका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...