सुपौल, मई 25 -- भीमपुर, एक संवाददाता छातापुर प्रखंड मुख्यालय से गुजर रही एसएच-91 सहित क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों पर इन दिनों किसानों द्वारा मक्का सुखाने से आवागमन कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जहां तहां सड़कों पर मक्का फैले होने से वाहन चालक आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं।वहीं एसएच-91 समेत व्यस्त मार्गों पर आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। मक्का सड़क के बड़े हस्सिे को ढक लेता है, जिससे ओवरटेकिंग या सामने से आने वाले वाहनों को पास लेने में दक्कित होती है। आवागमन करने वाले लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन समय रहते ध्यान नहीं देता तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे दुकानों व कृषि यंत्रों से बाधित हो रहा आवागमन इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन मक्का सुखाने पर रोक लगाने में विफल साबित हो रहा ...