चंदौली, मार्च 6 -- विशनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया चंदौली मार्ग से जुड़े नौडिहा गांव से परथनपुर गांव को जोड़ने वाले संपर्क सड़क पर वर्षों पहले गिट्टी और भस्सी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया था। इसके मरम्मत के लिए ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क पर डाली गई गिट्टी अब उखड़कर इधर-उधर फैल चुकी है। हल्की हवा चलते ही धूल के गुबार उठने लगते हैं। जिससे पैदल चलने वाले, साइकिल सवार और दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धूल के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह और शाम के समय जब आवागमन अधिक होता है। तब स्थिति और भी खराब हो जाती है। जिससे उबड-खाबड से आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। ...