अल्मोड़ा, अप्रैल 28 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा ने पुलिस टीम के साथ धारानौला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। उद्योग केंद्र के पास एक ठेकेदार की ओर से भवन निर्माण सामग्री फैलाकर सड़क पर अतिक्रमण किया गया था। इससे लोगों को दिक्कतों के साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। पुलिस ने ठेकेदार का दस हजार का चालान कर सामग्री हटाने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...