गोंडा, जनवरी 8 -- गोण्डा। शहर से सटे बूढ़ादेवर ग्राम पंचायत के मजरा गरीबी पुरवा में सड़क पर जलभराव होने से गली के लोगों को समस्या होती है। लोगों कहना है कि गर्मी में गंदगी और जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ गया है। गिर्द गोण्डा ग्राम पंचायत के मजरा न्यू इंदिरा नगर कालोनी में नालियां बजबजा रही हैं। पूरे कालोनी में लोग गंदगी से परेशान हैं। यहां साफ सफाई कराए जाने की मांग लोगों ने की है । कई लोग इस समस्या के समाधान के लिए अफसरों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने कहा कि शहरी क्षेत्रों की सड़कों की हालत बदहाल होती जा रही है। वहीं कई कालोनियों में सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौक बाजार सब्जी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.