जौनपुर, अप्रैल 30 -- सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के जंघई रोड पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में गुरुवार को बेतरतीब खड़े वाहनों से भीषण जाम लगा। यह समस्या इन दिनों रोज की हो गई है। लोग रोजाना इस समस्या से जूझते हैं। बावजूद इसके मंडी समिति प्रशासन इसके समाधान के लिए कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि जाम की समस्या का आलम यह है कि यहां पर पार्किंग व्यवस्था नहीं है। छोटे बड़े वाहन भी सड़क पर बेतरतीब खड़ा कर दिए जाते हैं। जिसके चलते जाम की स्थिति बन जाती है। मंडी में भीड़ की वजह से जेबकतरे भी हाथ साफ कर लेते है। व्यापारियों का कहना है कि बिना लाइसेंस लिए ही परिसर में धड़ल्ले से मनमानी ढंग से दुकानें लगाई जा रही हैं। रामसूरत पटेल का आरोप है कि दुकानदार भी आवंटित स्थान पर अपनी दुकान न लगाकर सड़क पर लगा लेते हैं। जिसके चलते रो...