बहराइच, मार्च 29 -- बाबागंज। विकास खंड नवाबगंज के बाबागंज कस्बे में गुडगुड डेयरी से विशुनापुर मोड़ तक सड़क निर्माण शुरू हुआ है। सड़क पर नुकीले पत्थर डाल दिए गए हैं। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उड़ती धूल दुकानों और घरों में घुस रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शिवपूजन सिंह सहित स्थानीय लोगों ने इसे बनवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...