कुशीनगर, अप्रैल 5 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के नेबुआ नौरंगिया से रामकोला मुख्य मार्ग पर पिछले 15 दिनों से सड़क निर्माण के लिए रखे गए बालू के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर फैले बालू से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब तक आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार और राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं। टेढ़ी गांव के मुख्य मार्ग पर बालू रख दिए जाने से वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। इसी कारण सेहरे आलम, हैदर, असलम, राजेश शर्मा, भुवनेश्वर, शंभु मद्धेशिया, सिंगहा निवासी अजीत तिवारी, रामकोला के सुरेश व अमर समेत मथौली के एक ही परिवार के दो लोग, जो नौरंगिया जा रहे थे, गिरकर घायल हो गए। लोगों का कहना है कि संयोगवश अभी तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। गांव के राजेंद्र, लतीफ, गुलाब, जयकिशन, गोपी चन्द्र, हरि, लालाबाबू, रामप्रवेश, संजय, सवरू और नंदलाल सम...