आदित्यपुर, मई 6 -- गम्हरिया। कांड्रा स्थित वीडियो कॉलोनी की सड़क पर बह रहे गंदे जल एवं बजबजाती नालियों के दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंप कर निजात दिलाने की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ते की सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। जिसके चलते 10 फीट की सड़क अब मात्र 3 फीट ही बची है। लोगों के घरों से निकल रहे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। हल्की बारिश में भी यह गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। सड़क पर गंदे पानी की वजह से स्थानीय लोगों की दिनचर्या में प्रभाव पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- ओवरफ्लो कर रास्ते में नाली का पानी बहने से ग्रामीण त्रस्त आवागमन में हो रही परेशानी से स्कूली बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस भी घर तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.