देवघर, मार्च 22 -- देवघर। देवघर नगर निगम द्वारा शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा तो किया जाता है। लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रहा है। नगर निगम शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने का दावा तो जरूर करती है। लेकिन शहर के अधिकांश मोहल्ले गंदगी और कचरे से आज भी भरे पड़े हैं। नगर निगम की लापरवाही की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ऐसा ही कुछ हाल है देवघर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 अंतर्गत बैद्यनाथपुर पावर हाउस गली का। नाली के अभाव में मोहल्ले की सड़कों पर दिन-रात गंदा पानी बहता रहता है। जिस कारण मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही मोहल्ले में नियमित रुप से कचरा का उठाव भी नहीं होता है। इस वजह से जहां-तहां कचरे का ढेर जमा हो गया है। मोहल्ले में कुछ जगहों पर नाली का निर्माण भी करा...