आगरा, जून 10 -- नगर निगम की टास्क फोर्स टीम ने वार्ड-85 खातीपाड़ा, लोहामंडी क्षेत्र में सरकारी सड़क की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल रुकवा दिया। यह निर्माण रत्नमुनी जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज को जाने वाले प्रमुख मार्ग पर किया जा रहा था। जिससे क्षेत्र में अतिक्रमण की आशंका उत्पन्न हो गई थी। नगर निगम प्रशासन को शिकायत मिली थी कि कॉलेज मार्ग पर सरकारी सड़क की भूमि को घेरते हुए एक दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगम की क्षेत्रीय अभियंता और टास्क फोर्स टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य की जांच की। जांच के दौरान निर्माणकर्ता से संबंधित भूमि एवं निर्माण के अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की आशंका के चलते...