रुडकी, फरवरी 13 -- लक्सर-रायसी मार्ग पर सड़क पर बना गड्ढा लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। ग्रामीण आये दिन गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं। कई लोगों को तो गंभीर चोट भी लग चुकी है। लेकिन शिकायत के बाद भी लोक निर्माण विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने जल्द गड्ढे को भरवाए जाने की मांग की है। लक्सर-रायसी मार्ग में वैसे तो कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। लेकिन स्वरूप हॉस्पिटल के सामने सड़क में काफी बड़ा गड्ढा बना हुआ है। जिसमें घरों की निकासी का पानी भी भरा हुआ है। दिन के समय तो रास्ते से गुजरते वक्त लोगों को गड्ढा दिख जाता है, लेकिन रात को आवाजाही में दिक्कत होती है। ग्रामीण आशीष चौधरी, अंकित कुमार और अश्वनी चौधरी आदि ने बताया कि रात्रि के समय ग्रामीण वहां से अपनी बाइक को तेजी के साथ लेकर जाते हैं। लेकिन बाइक गड्ढे में पड़कर डिसबैले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.