गंगापार, मार्च 13 -- प्रयागराज-बांदा हाईवे के रिगवां-लालापुर मार्ग पर बने गड्ढे से बचने के लिए ग्रामीणों ने उस पर कंटीली झाड़ियां रख दिया है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौन है। क्षेत्र के रिगवां से लालापुर लगभग दस किमी सड़क की मरम्मत का काम लगभग पांच साल पहले हुई थी। इस सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर बने गड्ढों से बचने के लिए अंसवा गांव के आगे पुलिया के पास गड्ढे हो गए हैं।इस गड्ढे से बचने के लिए गांव वालों ने कंटीली झाड़ियां रख दिया है। क्षेत्र के सीताराम सिंह,राज कुमार मिश्र,राकेश मिश्रा, शैलेश शुक्ला आदि ने बताया कि गड्ढे के कारण अक्सर लोग गिर जाते थे। इसी कारण उस पर कंटीली झाड़ियां रख दिया गया है।इस संबंध में अवर अभियंता पीएम जेएसवाई सरिता मिश्रा ने बताया कि मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अभी अनुमोदन नहीं हुआ है...