औरंगाबाद, जनवरी 22 -- औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड नंबर-5 अंतर्गत गली नंबर-3 में गुरुवार की सुबह नाला का पानी सड़क पर फैल गया। कहा जा रहा है कि बुधवार से समस्या शुरू हुई थी और गुरुवार तक यह पानी काफी दूरी में फैल गया। नाला का पूरा पानी सड़क पर आ गया। इसके अलावा कई नवनिर्मित मकान में भी यह नाला का पानी घुस गया। इससे लोगों में गहरी नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नागा बिगहा रोड का जो मुख्य नाला है, उसकी सफाई सही तरीके से नहीं हो पा रही है। पूर्व में नाला का पानी खाली जमीन पर बहाया जा रहा था। विरोध होने के बाद पानी निजी जमीन पर नहीं गिराया गया। इस बीच नाला की सफाई भी नहीं हुई है। यह पुराना नाला आगे जाकर महाराजगंज रोड में मुख्य नाला से मिलता है। यदि इसकी सफाई नियमित रूप से हो और पानी मुख्य नाला में जाकर गिर जाए तो नागा बीघा...