सड़क पर फैले बालू और अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी
गंगापार, अप्रैल 18 -- कस्बा भारतगंज के पोस्ट ऑफिस के सामने सड़क पर फैले बालू और अव्यवस्थित ढंग से खड़ी मोटरसाइकिलों के कारण राहगीरों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतगंज-प्रतापपुर (बीपी मार्ग) क्षेत्र का प्रमुख और व्यस्त मार्ग है, जहां दिनभर आवाजाही बनी रहती है। पोस्ट ऑफिस के दोनों ओर पटरी से लेकर सड़क तक बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और आवागमन बाधित होता है। स्थिति कई बार गंभीर हो जाती है। चांद मो ने कहा कि पोस्ट ऑफिस के सामने कई दिनों से बालू का ढेर पड़ा हुआ है, जो अब फैलकर सड़क तक पहुंच रहा है। इससे पैदल चलने वालों को जहां कठिनाई हो रही है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। सड़क पर बिखरे बालू के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.