मेरठ, जून 9 -- कंकरखेड़ा-सरधना रोड पर सोमवार दोपहर डिफेंस इंक्लेव गेट के सामने टेंपो से सरसों के तेल से भरा कनस्तर गिर गया। जिससे तेल सड़क फैल गया और उस पर फिसलकर 12 से अधिक बाइक सवार घायल हो गए। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। बेगमपुल से सरधना की ओर जा रहे एक टेंपो से सरसों के तेल का कनस्तर सड़क पर गिर गया और तेल मुख्य रोड पर फैल गया। जिससे दोपहिया वाहन फिसलकर गिरने लगे।हादसे में सरधना निवासी सोनू, सैनिक बिहार निवासी सविता, रमजान उसकी पत्नी फिरदौस, रोहटा रोड का जीत सिंह, गांव सिधावली निवासी शमसाद समेत एक दर्जन से अधिक लोग बाइकों और स्कूटी से फिसलकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क पर फैले तेल से दर्जनों बाइक सवार फिसलकर गिरे सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के टीएसआई रघुराज टीम के साथ पहुंचे और सड़क पर रेत डलवाई। घायलों को आसपास के लोगों ने संभाला और क...