कन्नौज, जून 14 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जसौली के मजरा अमिलिया पुरवा में सड़क पर पानी निकालने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। पीड़ित ने गांव के ही छह लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, जातिसूचक टिप्पणियां करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमिलिया पुरवा निवासी सुभाष बाबू पुत्र मोहन लाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह गांव के पास सड़क किनारे अपनी मक्का की फसल सुखा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान जसौली निवासी शदरूल खान पुत्र यूनुस खान अपने पांच अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और सड़क पर पानी निकालने लगे। जब उसने इसका विरोध करते हुए कहा कि इससे उसकी मक्का खराब हो जाएगी, तो इसी बात को लेकर सभी आरोपी आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे।विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंड...