छपरा, जनवरी 27 -- दिघवारा निसं। थाना क्षेत्र के सैदपुर दिघवारा गांव में घर साफ करने के दौरान पानी सड़क पर जाने को लेकर एक महिला को घर में घुसकर मारपीट कर घायल करते हुए उसके शरीर का आभूषण लूट लिया। घायल महिला सैदपुर दिघवारा गांव निवासी शैलेश राम की पत्नी शारदा देवी बताई जाती है जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा मे किया गया। घायल शारदा देवी ने इस संबंध लेकर चार नामजद लोगो को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है मिठाई खरीदने के क्रम में बाइक की चोरी दिघवारा निस। थाना क्षेत्र के उन्हचक बाजार पर मिठाई खरीदने के क्रम मे एक युवक की बाइक वाहन चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। पीड़ित युवक थाना क्षेत्र के शीतलपुर सीवाना गांव निवासी महेश राय का पुत्र विक्की कुमार ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प...