देहरादून, जून 1 -- नई टिहरी। गंगोत्री से केदारनाथ जा रही मिनि बस ऋषिकेश -गंगोत्री हाइवे NH-34 पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, बस में 5 यात्री घायल हो गये। बस मे कुल 18 लोग सवार थे सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा सभी यात्रियों को बस से बहार निकाला गया नई टिहरी की कण्डीखाल पुलिस चौकी इंचार्ज राजेन्द्र कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रियों को लेकर गंगोत्री से केदारनाथ जा रही थी तभी कण्डीखाल व चम्बा के बीच खेतधार मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकप वाहन पर टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गई। जिसमें 5 यात्री घायल हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...