अमरोहा, अप्रैल 5 -- राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली से शनिवार तड़के अर्टिगा कार की भिड़ंत हो गई। कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक जनपद मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव रहरी गुलड़िया निवासी मुशर्रफ अली सऊदी अरब से अपने वतन लौट रहे थे। उनकी पत्नी नौशाबा, सास शायदा, बेटी इसरा व बेटा अब्दुल कादिर किराए की अर्टिगा कार से उन्हें लेने दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। कार को डिलारी के जोगीपुरा निवासी नासिर चला रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी अर्टिगा कार शनिवार तड़के करीब 3:45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर के मोहल्ला नाईपुरा में पहुंची कि यहां पहले से पलटी लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। तेज गत...