मेरठ, मार्च 14 -- सरधना तहसील रोड पर शनिवार को गन्नों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान कई राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। ट्रक से दबकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। गनीमत रही के जहां ट्रक पलटा उस समय वहां कोई नहीं था, यदि होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार दोपहर गन्नों से लदा ट्रक कालंद की ओर से दौराला शुगर मिल जा रहा था। जैसे ही ट्रक तहसील रोड पर रजवाहे से आगे पहुंचा, अधिक लोड होने के कारण चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक पहले एक ओर झुक गया और कुछ ही देर में सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। उस समय वहां से गुजर रहे बेगमाबाद गांव निवासी ओमकार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन उनकी बाइक गन्नों के...