सड़क पर पलटा अनियंत्रित ई-रिक्शा, कई घायल
मेरठ, मई 28 -- सरधना-बिनौली मार्ग पर गुरुवार दोपहर सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक समेत उसमें सवार कुछ लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि जिस समय रिक्शा पलटा उस समय उसके पीछे कोई वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा निवासी कुछ लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर सरधना आ रहे थे। जब वह बिनौली रोड पर द्रोण अस्पताल के निकट पहुंचे तो इचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान रिक्शा में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। कई लोग घायल भी हो गए। घायलों को राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि पीछे या सामने से उस दौरान कोई वाहन नहीं आ रहा था। वरना बड़ा हादसा हो जाता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.